Daily Archives: July 26, 2016

ऐसी आई बरखा रानी

भई वाह… मज़ा आ गया… क्या ज़ोरदार बरस रहा है… काश कुछ दिन ऐसे ही चले… ऐसी आई बरखा रानी, हो जैसे दुल्हनिया प्यारी | या जैसे हो कली अनछुई, छम छम करती गुड़िया प्यारी || कली पत्तियो…

स्रोत: ऐसी आई बरखा रानी

ऐसी आई बरखा रानी

भई वाह… मज़ा आ गया… क्या ज़ोरदार बरस रहा है… काश कुछ दिन ऐसे ही चले…

ऐसी आई बरखा रानी, हो जैसे दुल्हनिया प्यारी |

या जैसे हो कली अनछुई, छम छम करती गुड़िया प्यारी ||

कली पत्तियों और फूलों से कितने है श्रृंगार रचाती |

तब ही तो उसके आने से कण कण में मस्ती छा जाती ||

ऊदे भूरे मेघों की वह मनमोहक एक चुनरी ओढ़े

बिजली की पायल झनकाती मस्ती में भर नृत्य दिखाती ||

उधर मेघ उसको दावत दे, अगवानी को उमड़े आते |

और इधर ये धरा बावली निज बहना को गले लगाती ||

कितनी करती यह मनमानी, हर पल इठलाई सी रहती |

सारे बन्ध तोड़कर सबको निज यौवन का पान कराती ||

रह रहकर मस्ती में भरकर निज रसधार लुटाती जाती |

उधर दामिनी लख कर उसका यौवन, अपना हृदय जलाती ||

भरती वो हुलास, जड़ चेतन सारा मस्त हुआ लहराता |

हो जाते सब मगन, वो ऐसा अद्भुत रास रचाती जाती ||

 

तीज मिलन

हरियाली तीज में अभी 12 दिनों की दूरी है, पर हम एक तीज मिलन समारोह का आनन्द ले आए | वैश्य अग्रवाल महिला पंचायत की ओर से आयोजित तीज मिलन समारोह में 24 जुलाई को हमें भी निमन्त्रण था | कार्यक्रम देखकर …

स्रोत: तीज मिलन

तीज मिलन

हरियाली तीज में अभी 12 दिनों की दूरी है, पर हम एक तीज मिलन समारोह का आनन्द ले आए | वैश्य अग्रवाल महिला पंचायत की ओर से आयोजित तीज मिलन समारोह में 24 जुलाई को हमें भी निमन्त्रण था | कार्यक्रम देखकर सच में आनन्द आ गया | बच्चों और महिलाओं द्वारा सावन का स्वागत करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए | महिलाओं की सौन्दर्य प्रतियोगिता हुई | आनन्द आ गया…